बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। एक बार वजन बढ़ जाने के बाद कंट्रोल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। इसके लिए वर्कआउट और कैलोरी काउंट जरूरी है। वहीं, कई लोग बढ़ते वजन को इंस्टेंट कंट्रोल करने के लिए डाइटिंग का सहारा लेते हैं। जानकारों की मानें तो आजकल बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए कई प्रकार की डाइटिंग ट्रेंडिंग में हैं। इनमें एक क्रैश डाइट है। इस डाइट को लेकर दावा किया जाता है कि महज एक हफ्ते में 3 किलो वजन कम किया जा सकता है। अगर आप भी बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो क्रैश डाइट को फॉलो कर सकते हैं।

क्रैश डाइट क्या है ?

जानकारों की मानें तो क्रैश डाइट के माध्यम से बहुत कम समय में बढ़ते वजन को कम कर सकते हैं। इस डाइट के बारे में ऐसा भी कहा जाता है कि इस डाइट को फॉलो करने के बाद एक हफ्ते में वजन गारंटी कम हो जाता है। इस डाइट में रोजाना 700 कैलोरी लेने की इजाजत है। डाइट चार्ट की मानें तो पुरुषों को रोजाना 2500 और महिलाओं को 2000 कैलोरी लेना जरूरी है। इसके लिए क्रैश डाइट को फॉलो करने से शरीर में कमजोरी आ जाती है। लंबे समय तक क्रैश डाइट को फॉलो बिल्कुल न करें। लंबे समय तक फॉलो करने से कमजोरी के साथ हृदय संबंधी तकलीफें बढ़ सकती है।

Crash Diet

क्रैश डाइट कैसे करें फॉलो

इस डाइट में फलों और सब्जियों के जूस पीने की सलाह दी जाती है। आप ताजे फलों और सब्जियों का जूस बनाकर सेवन कर सकते हैं।

पत्तागोभी सूप पीने की भी सलाह दी जाती है। आप चाहे पत्ता गोभी सूप में सब्जियों को भी शामिल कर सकते हैं। जानकारों की मानें तो पत्ता गोभी में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

फैट-बर्निंग एंजाइम्स युक्त फलों का जूस भी ले सकते हैं। इस जूस के सेवन से फैट बड़ी जल्दी बर्न होता है। आप जूस के साथ सब्जियों का भी सेवन कर सकते हैं।

चिकन सूप का सेवन खाने के समय कर सकते हैं। वहीं, चिकन सूप लेते समय खाने पीने की अन्य चीजें शामिल नहीं कर सकते हैं।

बात करें डाइट की, तो सुबह में जूस और दो अंडे ले सकते हैं। दोपहर में पत्ता गोभी या चिकन सूप ले सकते हैं। साथ ही एक कीवी खा सकते हैं। वहीं, रात में बेक फिश खा सकते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य चीजों को खाने की मनाही है। हालांकि, क्रैश डाइट को फॉलो करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By admin

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *